फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ब्रिक्स देशों से निवेश के लिए जोर लगाएगी पंजाब सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब सरकार अब ब्रिक्स देशों में भी निवेश के लिए जोर लगाएगी। इस उद्देश्य से निवेश अवसरों के लिए ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चंडीगढ़ चैप्टर के प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा से मुलाकात की।
विज्ञापन

इस दौरान ब्रिक्स देशों से संभावित निवेश अवसरों और आर्थिक सहयोग पर विस्तार से चर्चा की। बैठक का मुख्य उद्देश्य ब्रिक्स समूह के सदस्य देशों ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात के साथ व्यापारिक और आर्थिक संबंधों को और सुदृढ़ करना रहा।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ब्रिक्स चंडीगढ़ के क्षेत्रीय निदेशक दीपक शुक्ला ने किया। इस अवसर पर राघव शुक्ला भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान पंजाब को एक उभरते हुए वैश्विक निवेश गंतव्य के रूप में प्रस्तुत किया गया। बैठक में कृषि, प्रौद्योगिकी और विनिर्माण जैसे प्रमुख क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय सहयोग की संभावनाओं पर विशेष जोर दिया गया। चर्चा में इस बात पर सहमति बनी कि ब्रिक्स देशों के साथ रणनीतिक साझेदारी से न केवल पंजाब में निवेश को बढ़ावा मिलेगा बल्कि रोजगार सृजन, तकनीकी हस्तांतरण और निर्यात के नए अवसर भी खुलेंगे।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में निवेश के लिए अनुकूल नीतिगत माहौल और उपलब्ध अवसरों की जानकारी भी साझा की। पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि राज्य सरकार वैश्विक साझेदारियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। निवेश और व्यापार सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर संवाद आवश्यक है तथा जल्द ही ब्रिक्स के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें