पंचकूला। पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने धुंध के मौसम में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिंद्र कुमार और सूरजपुर ट्रैफिक एसएचओ अभिषेक के नेतृत्व में ट्रक चालकों और अन्य भारी वाहन चालकों के साथ मीटिंग की गई। पुलिस ने सैकड़ों भारी वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाकर उन्हें अधिक सुरक्षित बनाया। पुलिस ने चालकों को लेन ड्राइविंग का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, अनावश्यक रूप से सड़क पर वाहन खड़ा न करने, रॉन्ग साइड ड्राइविंग से बचने और वाहन की हेडलाइट, इंडिकेटर व रिफ्लेक्टर को हमेशा दुरुस्त रखने की सख्त हिदायत दी। इस दौरान पुलिस ने सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े भारी वाहनों, लेन ड्राइविंग का उल्लंघन करने वालों और रॉन्ग साइड चल रहे 69 वाहन चालकों के चालान किए।
पिहोवा। कड़ाके की ठंड के बावजूद सरस्वती पुल पर सड़क किनारे खुले आसमान के नीचे एक कंबल के सहा- फोटो : ramban news