फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पीएनबी से 80 लाख की धोखधड़ी में पकड़े आरोपियों की संपत्ति होगी जब्त

Mon, 21 Apr 2025 07:10 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
मशीनरी टूल खरीदने के नाम पर बैंक से लोन पास करवाया था
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। मशीनरी टूल खरीदने के नाम पर 80 लाख का पीएनबी से फर्जी लोन लेने के आरोपियों की संपत्ति जब्त करने की तैयारी है। आर्थिक अपराध शाखा रुपये की रिकवरी के लिए आरोपियों की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई करेगी। दिल्ली सुभाष नगर निवासी अमित कुमार ने कई लोगों के साथ धोखाधड़ी कर पीएनबी से 80 लाख का लोन पास करवाया था। इसके बाद आरोपी ने बिना रुपये दिए बैंक का फोन उठाना बंद कर दिया था। सेक्टर-15 पीएनबी के ब्रांच मैनेजर प्रवीन कुमार की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। इसमें कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मुख्य आरोपी अमित कुमार व उसकी पत्नी फिलहाल गिरफ्त से दूर हैं।

आर्थिक अपराध शाखा प्रभारी इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह ने बताया कि जांच टीम ने ट्रेस कर बुधवार को एक आरोपी ललित अग्रवाल गांव कुंडली सोनीपत से गिरफ्तार किया। ललित अग्रवाल को सोमवार को कोर्ट में पेश करके अंबाला जेल भेज दिया।
विज्ञापन



आरोपियों की संपत्ति की जाएगी जब्त
जांच अधिकारी भूप सिंह ने बताया कि पकड़े आरोपी ललित अग्रवाल से पूछताछ के आधार पर मुख्य आरोपी अमित और उसकी पत्नी जसमीत कौर की खोजबीन करने के लिए टीमें लगा दी गई हैं। इसके अलावा आरोपियों की संपत्ति के बारे में पता लगाया जा रहा है। रुपये की रिकवरी न होने पर संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


26 जुलाई 2024 को करवाया था लोन पास


पीएनबी मैनेजर प्रवीन कुमार ने बताया कि कंपनी के टूल खरीदने के नाम पर 26 जुलाई 2024 को बैंक से आरोपियों ने लोन पास करवाया था। यूनिट शुरू करने के लिए कंपनी मालिक अमित कुमार ने 59 एचएसआईआईडीसी अलीपुर बरवाला में इकाई शुरू करने के लिए जानकारी दी थी। लोन पास होने के बाद बैंक से कोई संपर्क नहीं किया और फोन उठाना बंद कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें