फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बुढ़नपुर में छत से गिरकर युवक गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। बुढ़नपुर में रविवार रात एक युवक छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है। घायल की पहचान फिराज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह किसी काम के दौरान संतुलन बिगड़ने से छत से नीचे गिर गया। अस्पताल प्रशासन की ओर से घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें