फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमात्मा से प्यार की शक्ति ही हमें सशक्त बनाती है: उत्तरा दीदी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-33 के राजयोग भवन में रविवार को महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर आध्यात्मिक कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में ईश्वरीय संजीवनी शक्ति विषय पर गोष्ठी हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय चंडीगढ़ जोन की निदेशक बीके उत्तरा दीदी ने की।
विज्ञापन

इस मौके पर जस्टिस (रिटायर्ड) दया चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुईं। उन्होंने ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कार्यों की सराहना की। कुमारी पलक और कलश ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कुमारी सिमरन और रीया ने भगवान से संबंध पर एक स्किट पेश किया।
उत्तरा दीदी ने कहा कि आज के समय में दुनिया में अनिश्चितता बनी हुई है। लोगों में मन में डर और चिंता है। मन कमजोर हो रहा है। ऐसे समय पर परमात्मा प्यार की शक्ति ही हमें सशक्त बनाती है। राजयोग मेडिटेशन से ही हम परमात्मा से जुड़ सकते हैं। परमात्मा से जुड़कर ही हम अपने मन को सशक्त बना सकते हैं। ईश्वर का प्यार बिना शर्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें