फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ को प्रोडक्शन वारंट पर पंजाब लाएगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ उर्फ हरप्रीत सिंह को कनाडा पुलिस ने हिरासत में लिया है। पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से उसे प्रोडक्शन वारंट पर पंजाब लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बाठ के खिलाफ पंजाब के विभिन्न थानों में 24 से अधिक मामले दर्ज हैं। तरनतारन के पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र लांबा ने बताया कि उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी था। इसी नोटिस के तहत यह कार्रवाई की गई है। अमृतपाल पर हत्या, हत्या के प्रयास, फिरौती और धमकियां देने के आरोप हैं। उस पर एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस का मानना है कि पूछताछ से इन मामलों से जुड़े अहम तथ्यों का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें