फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: भूस्खलन की भेंट चढ़ा खेड़ा सीताराम के घरों का रास्ता, डंगा लगाकर समाधान की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। सोमवार देर रात हुई मुसलाधार बरसात के कारण खेड़ा सीताराम (नाला पार) के घरों की ओर जा रहा रास्ता भूस्खलन की भेंट चढ़ गया। रास्ता ढह जाने से अब यहां बने करीब दस घरों के लोगों काे आने-जाने में कठिनाई हो रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आगे भी बरसात जारी रहेगी, ऐसे में भय बना हुआ है कि कहीं रास्ते के बाद उनके आशियाने पर आंच न आ जाए। उन्होंने प्रशासन से डंगा लगाकर समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन



क्या कहते हैं खेड़ा सीताराम निवासी


बच्चों को स्कूल छोड़ने और लाने में हो रही परेशानी

देर रात हुई बरसात के कारण रास्ता ढह गया है। इस कारण बच्चों को स्कूल छोड़ने व लेकर आने में परेशानी हो रही है। लंबे समय से रास्ते के बचाव को लेकर प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।

-टीना
सीएम विंडो में भी शिकायत की, नहीं हुआ समाधान

लंबे समय से रोड के साथ डंगा लगाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब रास्ता भी भूस्खलन की चपेट में आ गया है। आने जाने में दिक्कत हो रही है। घरों में पीछे फॉरेस्ट का एरिया लगता है, वहां से भी बारिश की मार पड़ी है। सीएम विंडो में भी शिकायत डाली, लेकिन समस्या का समाधान नही हुआ।
विज्ञापन


-रीटा देवी

बुढ़ापा होने को आ गया, लेकिन नहीं निकला हल

यहां रहते हुए बुढ़ापा होने को आ गया है, लेकिन यहां पर पक्के रास्ते का निर्माण नहीं हो पाया है। कच्चा रास्ता भी बरसात के चलते ढह गया है। ऐसे में बच्चे खेलते-खेलते कहीं बरसाती नाले में न गिर जाए, यह भी डर बना रहता है।


-राम देवी





अधिकारियों ने किया था निरीक्षण, डंगा लगाने की मांग उठी थी कालका एसडीएम संयम गर्ग सहित सिंचाई विभाग के एसडीओ मोहित, नगर परिषद के एमई दर्शन व अन्य ने बीते दिनों मौके का निरीक्षण किया था। तब स्थानीय लोगों ने उनके घरों की ओर जा रहे कच्चे रास्ते के साथ नीचे नाले की ओर डंगा लगाने की मांग की थी, ताकि वह सुरक्षित रह सकें और घरों का भी बचाव हो पाए।
विज्ञापन




कोट


मामले की जानकारी मिलने के बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों को यहां पर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

-संयम गर्ग, एसडीएम कालका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें