फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: फिटनेस अकादमी की संचालक, पति और भाई को जान से मारने की धमकी देकर मांगे 30 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पिंजौर निवासी जिम मालिक को जान से मारने की धमकी देकर 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पंचकूला क्राइम ब्रांच की टीम जांच में जुट गई है। सेक्टर-20 में बीएस जिम का संचालन करने वाले पूजा वालिया के भाई अंकित वालिया ने बताया कि कुछ माह पहले जिम में बतौर ट्रेनर काम करने वाले हीरा, प्रतीक सिंह और रजत ने जान से मारने की धमकी देकर 30 लाख रुपये की मांग की है। आरोपियों ने धमकी देकर कहा कि उनका संपर्क पंजाब के सक्रिय गैंग से है। अगर समय पर रुपये नहीं मिले तो बहन-भाई और जीजा जान से जाओगे। तीनों आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें छापे मार रही है।
विज्ञापन

अंकित ने बताया कि पंचकूला सेक्टर-20 के अलावा चंडीगढ़ में भी अकादमी की मुख्य शाखा है। उस शाखा में उसके जीजा भरत ट्रेनर को ट्रेंड भी करते हैं। वहीं 2022 में प्रतीक और रजत ट्रेनिंग करने लगे थे। दो साल बाद जून 2024 में पंचकूला सेक्टर-20 में जिम की दूसरी ब्रांच खोली गई। उसी फिटनेस अकादमी में बतौर ट्रेनर रजत और प्रतीक काम करने लगे। कुछ समय बाद दोनों ने 6 सितंबर 2024 को कॉल करके 30 लाख रुपये की डिमांड की। रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। धमकी देने के बाद से तीनों ने फिटनेस अकादमी में आना बंद कर दिया था। पुलिस ने बताया कि इसके बाद अकादमी में काम करने वाला हीरा दोनों आरोपियों को मालिक पूजा और उनके पति भरत के बारे में पूरी जानकारी देता था। तीनों आरोपी के खिलाफ शिकायत मिली है।


पीड़ित की तरफ से शिकायत मिलने पर धमकी देने वाले तीनों आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है। मामले में फोन कॉल रिकार्ड और सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर छानबीन जारी है। आरोपियों की हिस्ट्री भी जुटाई जा रही है। तीनों को गिरफ्तार करके कार्रवाई की जाएगी। - एसीपी अरबिंद कम्बोज, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें