फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 406 पहुंची, 38 नए संक्रमित भी मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में सोमवार को 38 नए लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमें 28 मरीज पंचकूला के हैं जबकि दस मरीज बाहरी जिलों और प्रदेशों के हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या जिले में 406 पहुंच गई है। इसमें 401 मरीज अपने घरों में ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं, जबकि पांच मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि कोरोना मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को 159 सैंपल एकत्र कर जांच के लिए लैब भेजे हैं।
विज्ञापन

इसकी रिपोर्ट मंगलवार को आएगी। कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अब तक जिले में 46855 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 46031 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। 418 लोगों की मौत हो चुकी है।
अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 648009 लोगों के सैंपल जांचे हैं। सीएमओ मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील कर कहा कि कोरोना से बचाव के सभी जरूरी नियम का लोग पालन करें। अगर किसी को खांसी, जुकाम हो तो लोग अस्पताल के कोविड वार्ड में जाकर टेस्ट करवा सकते हैं। इसके अलावा लोग अपने बचाव के लिए मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें