फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ताऊ देवी लाल स्टेडियम से गूंजा फिट इंडिया का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत रविवार को सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में ‘फिट इंडिया – संडे ऑन साइकिल डे’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (केआईएससीई), आईटीबीपी और पंचकूला क्रीड़ा भारती के संयुक्त प्रयास से आयोजित कार्यक्रम में करीब 200 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों तथा खेल विभाग से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था। प्रतिभागियों को दो समूहों में विभाजित किया गया। एक समूह ने साइकिल रैली में हिस्सा लिया, जबकि दूसरे समूह ने दौड़ लगाकर फिटनेस का संदेश दिया।
जिला खेल अधिकारी राजबीर सिंह रंगा ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली ताऊ देवी लाल स्टेडियम से शुरू होकर सेक्टर-28 तक पहुंची और वापस स्टेडियम में आकर संपन्न हुई। वहीं दौड़ गतिविधि की शुरुआत केआईएससीई के उच्च प्रदर्शन प्रबंधक कुलदीप सिंह ने करवाई।
विज्ञापन

प्रतिभागियों ने नियमित व्यायाम, साइकिलिंग और खेल गतिविधियों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को अल्पाहार वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें