फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला की रामलीला में दिखेगा 3डी तकनीक का जादू, 10 युवतियां निभाएंगी अलग-अलग किरदार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पंचकूला की सबसे पुरानी रामलीला समितियों में शामिल श्री रघुनाथ ड्रामेटिक क्लब, सेक्टर-15 और श्री राम सेवादार ट्रस्ट की रामलीला का शुभारंभ शुक्रवार से होगा। इस बार रामलीला में पारंपरिक मंचन के साथ 3डी मैपिंग, विशाल एलईडी स्क्रीन, डिजिटल बैकड्रॉप और हाईटेक साउंड इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया जाएगा। रामलीला का विशेष आकर्षण दस युवतियों की भागीदारी होगी, जो विभिन्न किरदार निभाकर अपनी प्रतिभा दिखाएंगी।
विज्ञापन

क्लब के प्रधान संजीव मनचंदा, महासचिव आकाश शर्मा और नितिन शर्मा सहित ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि रामलीला का मंचन 9 से 21 अक्तूबर तक किया जाएगा। आधुनिक तकनीक के माध्यम से रामायण के प्रमुख प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। सीता स्वयंवर में विशेष मंच सज्जा और रंग-बिरंगी आतिशबाजी दर्शकों को आकर्षित करेगी। वहीं, रावण-जटायु का हवाई युद्ध, सीता हरण के दौरान पुष्पक विमान, मेघनाद का शक्तिबाण और हनुमान जी द्वारा संजीवनी लाने जैसे दृश्य भी खास होंगे। 100 फुट की ऊंचाई पर ताड़का वध का मंचन भी किया जाएगा।

बेटियों की भागीदारी बनेगी खास आकर्षण
क्लब पदाधिकारियों नरेश मल्होत्रा और अशोक नारंग ने बताया कि इस बार दस युवतियां अलग-अलग भूमिकाएं निभा रही हैं। टीवी कलाकारों और अनुभवी रंगमंच कलाकारों की मौजूदगी से प्रस्तुति को और प्रभावशाली बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, संस्कारों और नैतिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम है।
विज्ञापन


20 अक्तूबर को दशहरा, 21 को होगा राज्याभिषेक
आयोजकों के अनुसार, 20 अक्तूबर को भव्य दशहरा उत्सव मनाया जाएगा, जबकि 21 अक्तूबर को श्रीराम राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन होगा। आयोजकों को उम्मीद है कि आधुनिक तकनीक, पारंपरिक प्रसंगों और कलाकारों की प्रस्तुति को देखने के लिए पंचकूला सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें