फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नगर निगम का अधूरा भवन बनेगा जल्द, शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने दी मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। पांच साल से अधूरे पड़े नगर निगम के भवन के फिनिशिंग का काम जल्द शुरू होने वाला है। निगम भवन की कमी और सामुदायिक भवनों में जगह-जगह चल रहे निगम कार्यालयों की वजह से परेशान शहर के लोगों की समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अमर उजाला ने अभियान चलाकर 13 कड़ियों में लोगों की परेशानी को प्रशासन और सरकार तक पहुंचाया था।
इसी कड़ी में मंगलवार को हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा नागरिक उडड्यन मंत्री विपुल गोयल ने भवन के अंतिम चरण के काम को मंजूरी दे दी है। नगर निगम ने इस संबंध में शहरी स्थानीय निकाय विभाग से परमिशन मांगी थी। अब नगर निगम जल्द ही इसका टेंडर करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचकूला नगर निगम का भवन 2019 में बनाए जाने का प्रस्ताव पास किया गया था। इसके लिए तीस करोड़ का बजट पास किया गया था। वर्ष 2022 तक बिल्डिंग का काम पूरा होना था। काम पूरा नहीं होने की वजह से फरवरी 2023 में ठेका टर्मिनेट कर दिया था। अब फिनिशिंग के काम के लिए 17 करोड़ का बजट पास किया गया है। इस भवन के पूरा होते ही नगर निगम के सभी कार्यालय एक छत के नीचे आ जाएंगे। इस अभियान को लेकर अमर उजाला कार्यालय में संवाद आयोजित किया गया था। इसमें शहर के प्रबुद्ध लोगों को नगर निगम के महापौर कुलभूषण गोयल ने जल्द भवन बनाने का वादा भी किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें