पंचकूला। मौसम में बदलाव से सिविल अस्पताल में डेंगू और वायरल फीवर के मरीज बढ़ गए हैं। रोजाना जहां बुखार के पांच सौ मरीज आ रहे थे, संख्या बढ़कर सात सौ हो गई है। अब तक डेंगू के 28 मामले सामने आ चुके हैं। वायरल फीवर व डेंगू के कारण मरीजोंं की टेस्टिंग बढ़ गई है। पहले रोजाना तीन हजार टेस्ट होते थे, अब बढ़कर पांच हजार के करीब पहुंच गई है।
बुधवार को जांच काउंटर में मरीजोंं की लंबी लाइन देखने को मिली। अस्पताल में डेंगू, थायराइड, बच्चों में विटामिन की जांच के लिए सैंपल देने में दो घंटे का समय लग रहा है। इसके बाद मरीजों और तीमारदारोंं को रिपोर्ट मिलने में दो दिन लग रहे हैं। वैसे तो अस्पताल में चार काउंटर बनाए गए हैं लेकिन दो ही काउंटर चल रहे हैं। इस कारण मरीजोंं को बेहद परेशानी हो रही है।
अपनेआप न लें दवा, डॉक्टर को दिखाएं
एमडी मेडिसिन अश्वनी भटनागर ने बताया कि इस समय डेंगू और वायरल फीवर के मरीज बढ़ गए हैं। इसके अलावा डायरिया के मामले भी आ रहे हैं। उन्होंंने कहा कि अगर किसी को बुखार आए तो दवाएं अपने मन से न खाएं। डॉक्टर को दिखाएं और डॉक्टरों की ओर से दी गईं दवा से इलाज करवाएं।
बॉक्स
मरीजों का इस तरह से आ रही है दिक्कत
सेक्टर-16 के इंदिरा कॉलोनी निवासी राजेश कुमार ने बताया कि दो दिन से बुखार आ रहा है। दवा खाने के बाद आराम नहीं मिला। इसके बाद लैब टेस्ट के लिए आए। लंबी लाइन में लगकर इलाज करवाना पड़ा। वहीं, बरवाला से इलाज के लिए आई सान्वी सिंह ने बताया कि सैंपल देने मेंं समय अधिक लग रहा है। डेंगू का टेस्ट कराया है। डॉक्टर ने रिपोर्ट के लिए दो दिन मेंं आने को कहा है।
कोट -
मौसम में बदलाव के कारण डेंगू और वायरल फीवर के मरीज बढ़े हैं। मरीजों के टेस्टिंग की जा रही है। जल्द ही अस्पताल में अतिरिक्त काउंटर की व्यवस्था की जाएगी जिससे कि लोगोंं को रिपोर्ट समय पर मिल सके। -डॉ. आरएस चौहान, पीएमओ, सिविल अस्पताल