फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: प्रसव पीड़ा होने पर स्कूटर पर पति ले जा रहा था अस्पताल, महिला ने फुटपाथ पर बेटी को दिया जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। प्रसव पीड़ा होने पर पति स्कूटर पर पत्नी को सिविल अस्पताल लेकर जा रहा था, पर महिला ने सेक्टर-11 तवा चौक के पास फुटपाथ पर ही बेटी को जन्म दे दिया। घटना शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे की है। घटना की सूचना राहगीरों ने डॉयल 112 पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची दुर्गा शक्ति टीम ने एंबुलेंस को बुलाकर सेक्टर-21 के गांव महेशपुर की मद्रासी कॉलोनी की रहने वाली महिला और बच्ची को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


ये है पूरा घटनाक्रम

शनिवार रात करीब दस बजे लक्ष्मी के पेट में तेज दर्द हुआ था। महिला का पति अनिल पत्नी लक्ष्मी को स्कूटर पर लेकर सिविल अस्पताल के लिए रवाना हो गए। जब दोनों तवा चौक के पास सेक्टर-11 पहुंचे तो लक्ष्मी को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। असहनीय दर्द की वजह से महिला फुटपाथ पर ही लेट गईं। पत्नी का दर्द देखकर अनिल भी घबरा गए, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और फुटपाथ पर ही मां लक्ष्मी ने बेटी को जन्म दे दिया। महिला की हालत गंंभीर देखकर कुछ राहगीर भी रुक गए। राहगीरों ने घटना की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी। सूचना मिलने पर दुर्गा शक्ति की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंची टीम ने एंबुलेंस को बुलाया। इसके बाद महिला को सिविल अस्पताल में पहुंचाया, जहां दोनों का उपचार किया गया। मां और बेटी दोनों सुरक्षित हैं।

बॉक्स

अनिल ने मौके पर पहुंची दुर्गा शक्ति टीम का किया शुक्रियादा

अनिल ने कहा कि मौके पर पहुंची दुर्गा शक्ति टीम का शुक्रिया अदा किया। अनिल ने बताया कि इंचार्ज उस्मान और महिला सिपाही अंजली ने उनके बुरे वक्त में मदद की। यहां तक कि उन्होंने आर्थिक मदद के लिए भी पूछा।
विज्ञापन



बॉक्स


सिविल अस्पताल पहुंचीं महिला थाना प्रभारी, बच्ची का नाम दुर्गा रखने का दिया सुझाव

घटना की सूचना मिलने पर महिला एसएचओ नेहा संधू भी अस्पताल पहुंचीं। नेहा संधू ने बताया कि उन्होंने परिवार वालों से बच्ची का नाम दुर्गा रखने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें