फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सांसद से मिल सड़कों की जर्जर हालत से कराया अवगत

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। रायपुररानी क्षेत्र की जर्जर सड़कों को लेकर भाजपा का एक शिष्टमंडल राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा से मिला। इस मुलाकात में भाजपा मंडल सचिव पवन पराशर, अनिल राय, अरविंद वशिष्ट और मोक्षित पराशर ने भी भाग लिया। शिष्टमंडल ने सांसद के समक्ष रायपुररानी क्षेत्र की सड़कों की खस्ता हालत को लेकर गंभीर चिंताएं व्यक्त कीं। उन्होंने सांसद से मांग की कि इस क्षेत्र की सड़कों के पुनर्निर्माण और मरम्मत के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं। सांसद ने आश्वासन दिया कि वह इस समस्या को प्राथमिकता देते हुए समाधान की दिशा में त्वरित कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें