फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: राज्यपाल ने माता मनसा देवी के दरबार में टेका माथा, कन्या पूजन भी किया

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने मंगलवार को ऐतिहासिक श्री माता मनसा देवी मंदिर में माथा टेककर माता का आशीर्वाद लिया। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और कल्याण की कामना की। मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद राज्यपाल यज्ञशाला पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच आयोजित हवन-यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं।
राज्यपाल ने मंदिर परिसर में कन्या पूजन भी किया और कन्याओं को भोजन करवाया। मंदिर पहुंचने पर अतिरिक्त उपायुक्त एवं श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विवेक आर्य ने उनका स्वागत किया। पूजा-अर्चना के बाद विवेक आर्य ने राज्यपाल को सम्मान स्वरूप माता मनसा देवी का चित्र भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर राज्यपाल के एडीसी स्क्वाड्रन लीडर पी. भरत, पुलिस उपायुक्त अदिति सिंह, श्राइन बोर्ड की सचिव शारदा प्रजापति, सहायक योजना अधिकारी पावस शर्मा, बोर्ड के एसडीओ राकेश पाहुजा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें