चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने सूबे में भीषण बाढ़ के दौरान लगभग पांच लाख एकड़ जमीन पर अपनी फसल गंवाने वाले किसानों को दो लाख क्विंटल गेहूं का बीज मुफ्त देने का निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हाल की बाढ़ में राज्य के अन्न उत्पादकों को भारी नुकसान हुआ है। लिहाजा उन्हें 74 करोड़ रुपये मूल्य का दो लाख क्विंटल बीज मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को आगामी रबी सीजन की फसल के लिए गेहूं का बीज मुफ्त उपलब्ध कराएगी। यह राज्य सरकार की ओर से बाढ़ से हुई तबाही के कारण किसानों को पेश आई मुश्किलों को कम करने की एक छोटी-सी कोशिश है।