संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-19 स्थित बंद घर से लाखों के जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है। सेक्टर-20 थाना पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, चंडीगढ़ निवासी सिम्मी शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बहन सेक्टर-19 निवासी नीतू कश्यप परिवार के साथ मई माह से कनाडा गई है। वह 26 जुलाई की दोपहर करीब दो बजे अपनी बहन की घर की देखरेख के लिए गई थी। उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा है।
घर में प्रवेश किया तो सभी अलमारियां, दराज और बिस्तर बिखरे पड़े थे। इसके बाद उन्होंने अपनी बहन को फोन पर चोरी के बारे में जानकारी दी। उनकी बहन ने बताया कि अलमारी के लॉकर से चार सोने की अंगूठियां और करीब 40 हजार रुपये, चार जोड़ी सोने की बालियां और कुछ चांदी की जेवर रखे थे। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई।