फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: शिक्षण संस्थानों के आसपास से पान-बीड़ी विक्रेताओं को तुरंत हटाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएनडी वेस्ट को उठाने और उसके निस्तारण के लिए एचएसवीपी और नगर निगम तैयार करे विस्तृत कार्य योजना
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-5 के एक निजी होटल में डेवलपमेंट एडवाइजरी कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने नशे पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस विभाग को शिक्षण संस्थानों के आसपास पान और बीड़ी विक्रेताओं को तुरंत हटाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न स्थानों पर वाहनों में अवैध तरीके से बेची जा रही आयुर्वेदिक दवाइयों की भी जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ जगह आयुर्वेदिक दवाइयों के नाम पर नशा बेचा जा रहा है।
इसके अलावा राजीव काॅलोनी और इंदिरा काॅलोनी में भी नशा बेचने की शिकायतें मिली हैं। उन्होंने पुलिस विभाग को नशा करने वालों के साथ-साथ नशे की सप्लाई करने वालों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशे को पूरी तरह से खत्म करने के लिए सप्लाई चेन को तोड़ना होगा। उन्होंने कुछ सेक्टरों में शाम को 7 बजे के बाद वाहनों में बैठकर शराब पीने की शिकायतों पर संज्ञान लेकर पुलिस विभाग को इस संबंध में उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



पुलिस स्कूल और काॅलेजों में करेगी औचक निरीक्षण
पुलिस उपायुक्त हिमाद्री कौशिक ने बताया कि हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत गांव में लोगों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नशा के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस माह 5000 लोगों को कवर करने का लक्ष्य निर्धारित है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पुलिस स्कूल और कालेजों में औचक निरीक्षण भी करेगी। डीसीपी क्राइम एवं ट्रैफिक वीरेंद्र सांगवान ने बताया कि इस माह एनडीपीएस एक्ट के तहत 11 मामले दर्ज किए हैं। नशे के 16 बड़े सप्लायर को हिरासत में लिया है। पुलिस ने तीन किलोग्राम अफीम जब्त करने में भी सफलता हासिल की।
विज्ञापन



पंचकूला को स्लम फ्री बनाने के निर्देश
ज्ञानचंद गुप्ता ने निर्देश दिए कि पंचकूला में सीएनडी वेस्ट को उठाने और उसके निस्तारण के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और नगर निगम द्वारा एक कार्य योजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि संबंधित ठेकेदार को भुगतान करने से पहले यह सुनिश्चित किया जाए कि उसके द्वारा सीएनडी वेस्ट को उठा लिया गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि पुलिस सुनिश्चित करे कि सेक्टरों में अवैध अतिक्रमण हटने के बाद वहां अतिक्रमण न हो। नगर निगम और एसएसवीपी द्वारा सेक्टर को अतिक्रमण मुक्त करने के बाद पुलिस को सौंपा जाता है और यह पुलिस की जिम्मेदारी है कि वहां दोबारा अतिक्रमण न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें