फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: शिक्षा विभाग ने 10वीं-12वीं की परीक्षाओं को लेकर तैयार किया एक्शन प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्स रिवीजन के बाद जनवरी अंत में होंगे सेट-2 प्री-बोर्ड एग्जाम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टरपंचकूला। शिक्षा विभाग ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के बेहतर परिणाम के लिए विस्तृत प्लान तैयार किया है। जिला शिक्षा अधिकारी संध्या मलिक ने प्रिंसिपलों के साथ बैठक कर सभी स्कूलों में विज्ञान, गणित, अंग्रेजी सहित सभी विषयों का कोर्स रिवीजन कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ विद्यार्थियों से पुराने प्रश्नपत्र भी हल करवाए जाएंगे।
रिवीजन के बाद जनवरी के अंत में 10वीं और 12वीं का सेट-2 प्री-बोर्ड एग्जाम आयोजित किया जाएगा। परीक्षा परिणाम सभी स्कूलों को एमआईएस पोर्टल पर अपलोड करने होंगे, जिसके आधार पर विद्यार्थियों की कमजोरियों को पहचानकर आगे की तैयारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीईओ संध्या मलिक ने बताया कि बेहतर रिजल्ट के लिए स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि जो छात्र नियमित स्कूल नहीं आ रहे हैं, उनकी घर जाकर जांच की जाए और उन्हें स्कूल आने के लिए प्रेरित किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें