फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सकेतड़ी के प्राचीन भगवान शिव के मंदिर के रात मंगलवार रात 12 बजे ही खुले कपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। श्रावण मास की पावन शिवरात्रि पर्व के अवसर पर मंगलवार की रात ही ठीक 12 बजे सकेतड़ी के प्राचीन भगवान शिव के मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए। मंदिर परिसर दुल्हन की तरह सजाया गया, चारों ओर हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे। इस मौके पर भक्तों की लंबी कतारें शाम तक लगी रहीं। शिवभक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। करीब 25,000 से अधिक कांवड़ियों ने हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लाकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। मंदिर में रातभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही। एक लाख के करीब श्रद्धालुओं ने भोले का जल अभिषेक की और पूजा अर्चना की l इस दाैरान मंदिर कमेटी की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर को भव्य रोशनी, फूलों और सजावटी झूमरों से सजाया गया था।
विज्ञापन


पुलिस और प्रशासन रहा मुस्तैद
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की ओर से विशेष प्रबंध किए गए। चिकित्सा व्यवस्था, पेयजल और सुरक्षा के इंतजाम पूरे क्षेत्र में दुरुस्त रखे गए थे। पूरे मंदिर परिसर और आसपास का माहौल हर हर महादेव और बोल बम के नारों से शिवमय बना रहा। महिलाओं, बच्चों, बुज़ुर्गों और युवाओं ने पूरे श्रद्धा भाव से जल अर्पण किया और भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर स्थानीय संस्थाओं और सेवाभावी संगठनों ने भी सेवा शिविर लगाए और कांवड़ियों की सेवा में बढ़-चढ़कर भाग लिया।


शिवरात्रि के पर्व को सभी देशवासियों को हमारी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं अपने परिवार सहित मंदिर में आए और भगवान की पूजा अर्चना करें गाड़ियां मंदिर के आगे न लगाएं। जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को समस्या उत्पन्न ना हो प्रशासन का करें सहयोग कांवड़ियों को दिल से प्रणाम। -एसडीएम चंद्रकांत कटारिया पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें