फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला पुलिस अलर्ट, सीईटी के 44 केंद्रों पर 550 जवान तैनात, दूरबीन से रखी जाएगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा में 26 और 27 जुलाई को होने वाली कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) को लेकर पंचकूला पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। परीक्षा के शांतिपूर्ण और पारदर्शी संचालन के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक कर परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। जिले में कुल 44 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 550 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। पुलिस की ओर से बताया गया कि परीक्षा के दौरान छतों पर दूरबीन से नजर रखी जाएगी ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। डीसीपी ने आदेश दिए हैं कि सभी परीक्षा केंद्रों का पूर्व निरीक्षण किया जाए और सभी सुरक्षा उपायों को पुख्ता किया जाए। साथ ही बस स्टैंड, मुख्य मार्गों और परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात को नियंत्रित रखने के लिए विशेष योजना तैयार की गई है। सड़क किनारे अवैध पार्किंग पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिससे परीक्षार्थियों को कोई असुविधा न हो। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र के 500 मीटर के दायरे में प्राइवेट वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी। परीक्षार्थियों को अपने वाहन निर्धारित स्थान पर ही पार्क करने होंगे। सभी पीसीआर व ईआरवी वाहन चालक लाउडस्पीकर से आमजन को दिशा-निर्देश देंगे। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि परीक्षा के दौरान कोचिंग सेंटर और फोटोकॉपी की दुकानों को बंद रखा जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की नकल या अनुचित गतिविधि पर रोक लगाई जा सके। अगर कोई व्यक्ति परीक्षा की प्रक्रिया में बाधा डालने या नकल करवाने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




डीसीपी ने परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए अपील की है कि वे समय से पहले केंद्र पर पहुंचे और केवल अधिकृत निर्देशों का पालन करें। सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे फर्जी मैसेज या लेटर्स से सावधान रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें