फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर गाना गाएंगे और डांस करेंगे

Thu, 26 Sep 2013 02:20 AM IST
अमर उजाला,पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला स्थित बीआरएस डेंटल कॉलेज में दो अक्तूबर से चार दिवसीय उमंग 2013 फेस्टिवल का आगाज होगा। इंडियन फेडरेशन ऑफ यूनाइटेड नेशन व एशिया पेसिफिक डेंटल फेडरेशन की ओर से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।
विज्ञापन


कालेज के चेयरमैन अनूप गर्ग ने बताया कि इस कार्यक्रम में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल एवं राजस्थान के विभिन्न कालेजों से करीब दो हजार स्टूडेंट भाग लेंगे।

उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ ऐसी प्रतियोगिताओं में भी भाग लेना चाहिए, जिससे समाज को डॉक्टरों की प्रतिभा के बारे में पता चल सकें। इस कार्यक्रम में कई विदेशी वक्ता भी आ रहे है।

उन्होंने बताया कि तीन अक्तूबर को हरियाणा के राज्यपाल जगन्ननाथ पहाड़िया बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। जबकि, डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व प्रधान डॉ. अनिल कोहली बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


 कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. संजय कालरा ने बताया कि संस्थान ने दस गांवों को भी गोद ले रखा है। इन गावों में मरीजों को निशुल्क उपचार किया जाता है।

संस्थान के प्रशासक वीरेंद्र राणा और डॉ. जयदेव ने बताया कि कार्यक्रम में साइंटिफिक पोस्टर प्रेजेंटेंशन प्रतियोगिता, कल्चरल कार्यकमों में गायन, वाद्य यंत्रों को बजाना, फोक डांस, कोरियोग्राफी, वेस्टर्न डांस, रंगोली, फेस पेटिंंग, कार्ड मेकिंग, डेंटल क्विज एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें