फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति ने चोरी किए है गहने, कैमरे में कैद

Sat, 18 Oct 2014 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन रोड  स्थित तनिष्क शोरूम में दंपति ने सेल्समैन को चकमा देकर दो लाख के गहने चोरी कर फरार हो गए। शोरूम मालिक ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी खंगाला तो दंपति गहने चोरी करते हुए कैद हो गए। मालिक ने बताया कि दंपति दो लाख के गहने चोरी कर फरार हो गए है।  शोरूम मालिक निंकुज की शिकायत पर यमुनानगर पुलिस ने मामला दर्जकर लिया। 
विज्ञापन


जनिष्क ज्वैलर्स निंकुज ने बताया कि शुक्रवार शाम एक दंपति उनके शोरूम पर गहने खरीदने आए थे। सेल्समैन दंपति को गहने दिखाने लगा। दंपति ने ट्रे में रखे सोने के गहने एक-एक कर काउंटर से बाहर निकलवा लिए। गहने देखते हुए दंपति ने सेल्समैन को चकमा देकर करीब दो लाख के गहने पर्स में डालकर गहने बाद में खरीदने के लिए कहने लगे।

सेल्समैन ने बाद में जब गहने देखे तो गहने गायब थे। उसने मामले की सूचना उन्हें दी। उन्होंने मौके पर पुलिस बुलाकर दंपति के बारे में बताया। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से दंपति की फोटो निकालकर उनकी पहचान करवाने में लगी हुई है। यमुनानगर थाना प्रभारी ने बताया कि शोरूम में दंपति सेल्समैन को चकमा देकर दो लाख गहने चोरी कर फरार हो गए है। पुलिस टीमें उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


सभी ज्वैलर्स को किया अर्ल्ट
तनिष्क शोरूम से  दंपति द्वारा दो लाख के गहने चोरी करने के बाद पुलिस ने जिले के सभी ज्वैलर्स को अर्ल्ट कर दिया है। ताकि दूसरे ज्वैलर्स ठग्गी का शिकार होने से बच सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें