फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय के मार्ग पर चलकर देश बनेगा विश्व गुरु : मनोहरलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में भारत विकास परिषद ने भारतीय नववर्ष विक्रमी संवत 2080 प्रारंभ होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मुख्यमंत्री मनोहरलाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। सीएम ने प्रदेशवासियों को विक्रमी संवत 2080 की बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय के मार्ग पर चलकर निश्चित रूप से विश्व गुरु बनेगा। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और नगर निगम मेयर कुलभूषण गोयल भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा सत्यनारायण मौर्य ने आज कविताओं, गीतों, चित्रकला के माध्यम से जो संदेश दिया है वह हम सबके लिए प्रेरणादायक है।
विज्ञापन

मनोहर लाल ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक दिन है। कोई भी राजा संवत की ऐसे ही शुरुआत नहीं कर सकता था। केवल वही राजा संवत की शुरुआत करता था जिसकी प्रजा सुखी और समृद्ध हो। चक्रवर्ती सम्राट वीर विक्रमादित्य ने संवत की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि वीर विक्रमादित्य के बारे में कहा जाता है कि उनका साम्राज्य सबसे बड़ा था। विक्रमादित्य ने एक राजा होने के नाते प्रजा को सुखी और समृद्ध बनाया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भगवान श्रीराम की आरती की। इस मौके पर बाबा सत्यनारायण मौर्य ने अपनी कविताओं, गीतों और चित्रकला के माध्यम से चक्रवर्ती सम्राट वीर विक्रमादित्य, गुरु अंगद देव, स्वामी दयानंद, डॉक्टर हेडगेवार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहरलाल को ‘इसलिए मेरा भारत महान’ पुस्तक भेंट की।
बाबा सत्यनारायण मौर्य ने कहा कि भारतीय नववर्ष विक्रमी संवत 2080 को पूरी प्रकृति मना रही है। उन्होंने कहा कि केवल भारतीय संस्कृति ही ऐसी है जो महिलाओं को देवी का स्थान देती है। हमें अपनी समृद्ध संस्कृति और इतिहास को जीवंत रखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम करने का एक ही उद्देश्य है कि समाज अपनी परंपराओं व पूर्वजों को याद रखे। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के उत्तर क्षेत्र के अध्यक्ष विनीत गर्ग, वरिष्ठ संघ प्रचारक प्रेम गोयल, विराटनगर से साध्वी अमृता, दिनेश सिंगला, संजय रूंगटा और सुभाष जगनानी, शाखा सचिव पीयूष जैन व अन्य मौजिज व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें