फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर-11 का सामुदायिक भवन भी बनाया कबाड़खाना, अब लोग कहां जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-11 में बने कम्युनिटी सेंटर पर भी पंचकूला नगर निगम का कब्जा है। निगम के पास खुद का भवन न होने की वजह से यहां भी कबाड़ खाना बना दिया गया है। इससे नगर निगम कार्यालय से जुड़े कामों के साथ-साथ छोटे आयोजनों के लिए भी लोगों को दूसरे सेक्टरों का चक्कर लगाना पड़ रहा है। सेक्टर-11 के सामुदायिक केंद्र की पार्किंग में नगर निगम ने मोटरसाइकिल और निगम की कंडम ट्रालियां खड़ी कर रखी हैं। इसके साथ भवन के अंदर फाॅगिंग मशीन, लोहे की राॅड और भवन के पीछे कूड़ा फेंकने की टूटी ट्रालियां रखी हैं। यह सामुदायिक केंद्र भी सामाजिक कार्यों के लिए प्रयोग में नहीं लाया जा रहा है, जिसके चलते भवन की बुकिंग भी कई सालों से बंद है। लोगों का कहना है कि नगर निगम में कोई सुनवाई नहीं हो रही है।


समारोह के लिए होती है दिक्कत
सेक्टर के अंदर 700 से अधिक मकान बने हैं। किसी को भी शादी, जन्मदिन आदि कार्यक्रम के लिए सेक्टर से बाहर आयोजन के लिए जाना पड़ता है। सेक्टर में रहने वाले सभी लोगों की मांग है कि पुराने भवन को नए रूप जल्द निर्माण किया जाए। करीब दो साल से नगर निगम कब्जा लेकर अन्य कार्यों के लिए इस्तेमाल करता है। नगर निगम का खुद का भवन न होने की वजह से सामुदायिक केंद्र से जुड़ी शिकायतें करने के लिए भी इधर से उधर भटकना पड़ता है। - ओमवती पुनिया, पार्षद, सेक्टर-11
विज्ञापन



एक छत के नीचे मिले सुविधाएं
सामुदायिक केंद्र पर नगर निगम का कब्जा है। नगर निगम का कोई भवन न होने की वजह शिकायत करने के लिए भी आम आदमी को सामुदायिक केंद्रों में भटकना पड़ता है। साथ ही स्थानीय लोगों को आयोजन करने के लिए सेक्टर-15 जाकर हाॅल बुक करना पड़ता है। चाहे वह शादी के लिए हो या फिर किसी अन्य प्रोग्राम के लिए। हमारी मांग है कि जल्द से जल्द नगर निगम को सामुदायिक केंद्र खाली करना चाहिए और एक छत के नीचे लोगों को सुविधा दी जानी चाहिए। - कविता गुप्ता, सेक्टर-11

पिछले कई सालों से नगर निगम कार्यालय में एक काम के लिए लोगों को कई सेक्टरों का चक्कर लगाना पड़ रहा है। आज तक निगम का कार्यालय नहीं बन पाया है। इसके चलते लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं सेक्टर के सामुदायिक केंद्र में लोगों का कब्जा है। यह आम पब्लिक के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। इसे जल्द खाली कराना चाहिए। -अमित गोयल, सेक्टर-11 निवासी पंचकूला
विज्ञापन






सेक्टर-11 के सामुदायिक केंद्र का टेंडर पास कर दिया है। जो भी अतिक्रमण है, वहां हटाया जाएगा। इसे पब्लिक की सुविधाओं के लिए जल्द तैयार किया जाएगा। - महापौर कुलभूषण गोयल नगर निगम पंचकूला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें