फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 9.50 करोड़ की लागत से मिर्च प्रोसेसिंग प्लांट होगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मान सरकार का फसली विविधता की ओर कदम...
विज्ञापन

5 टन प्रति घंटे की क्षमता वाला प्लांट अबोहर में सितंबर 2025 तक होगा कार्यशील
19 मीट्रिक टन प्रति हेक्टेयर मिर्च की पैदावार के साथ फिरोजपुर बना अग्रणी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब सरकार फसली विविधता की ओर कदम बढ़ा रही है। राज्य के कृषि और फूड प्रोसेसिंग मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि राज्य में फसली विविधता को उत्साहित करने और किसानों की आमदन बढ़ाने के यत्नों के अंतर्गत पंजाब सरकार द्वारा सितंबर 2025 तक अबोहर में 9.50 करोड़ रुपये की लागत वाला मिर्च प्रोसेसिंग प्लांट तैयार किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि पंजाब एग्री एक्सपोर्ट निगम लिमिटेड (पैगरैकसो) द्वारा प्रति घंटा पांच टन क्षमता वाला यह मिर्च प्रोसेसिंग प्लांट एक एकड़ जमीन पर स्थापित किया जा रहा है। इससे राज्य के कृषि क्षेत्र को काफी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



खुड्डियां ने बताया कि किसानों को प्रोसेसिंग के लिए उचित अधिक-उपज वाली मिर्च की किस्में उगाने के लिए उत्साहित करने स्वरूप मिर्च की काश्त अधीन क्षेत्र हर साल बढ़ रहा है। साल 2024 तक पंजाब में मिर्च की काश्त अधीन क्षेत्र 10,614 हेक्टेयर था, जो हाल ही के साल में सबसे अधिक रिकाॅर्ड किया गया क्षेत्र है, जिसमें से 21,416 मीट्रिक टन उपज हुई। मिर्च के उत्पादन में फिरोजपुर जिला अग्रणी रहा। इसके बाद पटियाला, मालेरकोटला, संगरूर, जालंधर, तरनतारन, अमृतसर, एसबीएस नगर और होशियारपुर हैं। फिरोजपुर का औसतन उत्पादन प्रति हेक्टेयर लगभग 19 मीट्रिक टन रहा, जो क्षेत्र में अपनाए जा रहे कुशल खेती अभ्यासों और किसानों की दूरदर्शिता को दर्शाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें