फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आने वाला समय ज्ञान की सदी होगी : शिवास कविराज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। ऊर्जा संस्कृति समिति और एचवीपीएन के सहयोग से चल रहे पुस्तक मेले के चौथे दिन ‘प्रकृति ही ईश्वर है’ विषय पर विमर्श और कार्यशाला आयोजित की गई। यह मेला आठ विभागों के संयुक्त संयोजन में चल रहा है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पंचकूला पुलिस आयुक्त शिवास कविराज ने कहा कि आने वाला समय ज्ञान की सदी होगी। उन्होंने बताया कि पुस्तक मेला ज्ञान की बहती दरिया है, जहां युवाओं को ज्ञान गंगा में डुबकी लगाने का अवसर मिलता है। उनका कहना था कि जिस समाज के युवा किताबों से दोस्ती करते हैं, वही इतिहास की नई इबारत लिखते हैं।

विमर्श की अध्यक्षता पी.के. दास, ऊर्जा संरक्षण संस्कृति समिति के संरक्षक ने की। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति के हाथ में किताब हो और समाज में ज्ञान का संचार बढ़े, तभी भारत विश्वगुरु बनने का सपना साकार हो सकेगा।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार की युवा आईएएस अधिकारी अपराजिता ने इस तरह के साहित्यिक और सांस्कृतिक उत्सव को स्वस्थ समाज की नींव बताया। एचबीपीएनएल के प्रबंध निदेशक ने कहा कि हर घर में एक किताब का ठिकाना अवश्य होना चाहिए। दिल्ली से आए पत्रकार श्याम सुशील ने युवाओं को पर्यावरण संरक्षण में मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में कवि बलि सिंह और साहित्यकार ज्योति कुमार ने अपनी रचनाओं का पाठ किया। बाल चौपाल सत्र में बाल साहित्यकार प्रज्ञा मिश्रा ने कहानी ‘गीगी जारा’ का पाठ कर बच्चों के साथ संवाद किया। डॉ. यामिनी ने पर्यावरण संरक्षण पर तकनीकी जानकारी साझा की। बच्चों ने कविता, कहानी और चित्रकला के माध्यम से अपनी सृजनात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें