फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: दो युवक हेरोइन सहित गिरफ्तार

Mon, 10 Nov 2025 05:32 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी एमडीसी क्षेत्र में ग्राहक को नशीला पदार्थ सप्लाई करने की फिराक में थे। आरोपियों की पहचान रोहित (20) और विक्रांत यादव उर्फ विक्की (19) न्यू इंदिरा कॉलोनी मनीमाजरा निवासी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच-19 की टीम उपनिरीक्षक रवि कुमार के नेतृत्व में गश्त पर थी तभी पुलिस को सूचना मिली की दो युवक किसी ग्राहक को हेरोइन सप्लाई करने के लिए खड़े हैं। पुलिस ने पहुंचकर दोनों आरोपियों की तलाशी ली तो रोहित से 11 ग्राम और विक्रांत से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने एमडीसी थाना में मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें