फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन की सिटी सब यूनिट का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए खतरा बताया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन से संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की ओर से पंचकूला में सिटी सब यूनिट का गठन किया गया। इस अवसर पर आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता पंचकूला यूनिट के प्रधान राकेश नैन ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र कुमार दहिया ने किया। सम्मेलन में चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में सीबीओ पंचकूला यूनिट के प्रधान दीपक रुहेल और अनिल सांगवान मौजूद रहे।
बैठक के दौरान नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें रितेश सैनी को प्रधान, संजीव शर्मा को सचिव, प्रवीण शर्मा को उपप्रधान, वीरेंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष तथा प्रवीन और शुभम को संगठनकर्ता चुना गया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को यूनिट सचिव अनिल सांगवान ने शपथ दिलाई और सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

इस मौके पर सिटी सब यूनिट के प्रधान राकेश नैन और सचिव अनिल सांगवान ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा बिजली विभाग में लागू की गई ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए खतरा है, जिससे हादसों की आशंका बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेशभर में बिजली कर्मचारी आंदोलनरत हैं। अपनी मांगों के समर्थन में 6 फरवरी को चीफ कार्यालय पर सांकेतिक भूख हड़ताल की जाएगी।
सीबीओ यूनिट के प्रधान दीपक और अर्जुन जेई ने कहा कि लेबर कोड, समान काम समान वेतन और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने जैसे मुद्दों पर सरकार लगातार अनदेखी कर रही है। उन्होंने बताया कि पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के निर्देशों के बावजूद सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इसके विरोध में बिजली कर्मचारी 12 फरवरी को प्रस्तावित राष्ट्रीय हड़ताल में शामिल होंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर राजेंद्र रोहिल्ला, विनय कुमार जेई, ईश्वरचंद, पवन कुमार, कर्ण सैनी, कुलदीप सिंह सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे। यूनियन ने सरकार से मांग की कि समय रहते कर्मचारियों की सभी मांगों को पूरा किया जाए, अन्यथा आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें