फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बंगलूरू के उद्योगपतियों को सीएम ने दिया निवेश का न्योता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बंगलूरू के उद्योगपतियों को पंजाब में निवेश कर अपना कारोबार बढ़ाने का न्योता दिया है। इस दौरान उन्होंने उद्यमियों को पंजाब की औद्योगिक नीति से भी अवगत करवाया।
सीएम ने उद्यमियों को बताया कि पंजाब पवित्र भूमि महान गुरुओं, संतों-महापुरुषों और शहीदों से धन्य है। उन्होंने कहा कि पंजाब की एक समृद्ध और अनूठी सांस्कृतिक विरासत है। बहादुरी, कड़ी मेहनत और उद्यमशीलता की भावना पंजाब की धरती के कण-कण में समाहित है। पंजाब ने लंबे समय तक देश की सीमाओं की रक्षा के साथ-साथ देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इन्हीं कारणों से पंजाब को अकसर भारत का अन्नदाता और भारत की तलवार कहा जाता है।
विज्ञापन

मान ने कहा कि पंजाब लगातार औद्योगिक विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और राज्य की उद्योग-अनुकूल नीतियों, पारदर्शी शासन और व्यापार-अनुकूल माहौल के कारण बड़ी संख्या में निवेश राज्य में आकर्षित हो रहे हैं। पंजाब के सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण माहौल ने औद्योगिक निवेश को काफी बढ़ावा दिया है।
उन्होंने बताया कि मार्च 2022 से अब तक पंजाब को 1.23 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जिससे लगभग 4.7 लाख युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। जमशेदपुर के बाद भारत में टाटा का दूसरा सबसे बड़ा स्टील प्लांट लुधियाना में विकसित किया जा रहा है। पंजाब जापान, अमेरिका, जर्मनी, ब्रिटेन, यूएई, स्विट्जरलैंड, फ्रांस और स्पेन जैसे विकसित देशों से निवेश आकर्षित कर रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि फास्ट ट्रैक पंजाब पोर्टल भारत की अत्याधुनिक सिंगल-विंडो प्रणाली है, जो 150 से अधिक व्यावसायिक सेवाएं प्रदान करती है। निवेशकों को व्हाट्सएप, एआई चैटबॉट और कॉल सेंटर के माध्यम से नियमित रूप से सहायता प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री ने निवेशकों को बताया कि छठा प्रगतिशील पंजाब निवेशक शिखर सम्मेलन 13, 14 और 15 मार्च 2026 को मोहाली में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें