फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मौसम में बदलाव से ईएनटी मरीजों की संख्या बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टर दे रहे हैं सलाह, ठंडा खाने व तला भुना खाने से बचेंमाई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। मौसम में हो रहे बदलाव के चलते शहर के सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में नाक, कान और गले (ईएनटी) से जुड़ी समस्याओं के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अस्पताल की ईएनटी ओपीडी में रोजाना करीब 200 मरीज पहुंच रहे हैं, जबकि बीते एक सप्ताह में प्रतिदिन औसतन 50 मरीजों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
ओपीडी में आने वाले मरीजों में गले की खराश, दर्द, नाक और कान की एलर्जी, नाक-कान से पानी आना, कम सुनाई देना और कान दर्द जैसी समस्याएं प्रमुख हैं। सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक ईएनटी विशेषज्ञ के कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-6 सिविल अस्पताल की ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. सुखदीप कौर ने बताया कि सर्दी के मौसम में तला-भुना और बाहर का खाना अधिक खाने से गले की समस्याएं बढ़ रही हैं। साथ ही ठंड के कारण नाक और कान की एलर्जी के मामलों में भी वृद्धि हो रही है। उन्होंने लोगों को कान में सरसों का तेल डालने से बचने की सलाह दी और कहा कि इससे कान के पर्दे को नुकसान पहुंच सकता है, जिससे सुनने की क्षमता प्रभावित होती है।

बॉक्स
ईएनटी समस्याओं से बचाव के लिए रखें ये सावधानियां
ठंड में गुनगुना पानी पिएं और गर्म भोजन करें
बाहर और तला-भुना खाना खाने से परहेज करें
ठंडे तरल व खाद्य पदार्थों से बचें
आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखें
कानों में बिना सलाह कोई तेल या वस्तु न डालें
दर्द या परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें