फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन ने शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

Mon, 27 Oct 2025 10:15 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जालंधर। नगर निगम के दफ्तर में नगर निगम के कमिश्नर संदीप ऋषि व अन्य अधिकारियों के साथ पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष चंदन ग्रेवाल ने बैठक की।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए चेयरमैन चंदन ग्रेवाल ने अधिकारियों को अपनी ड्यूटी पूरी तनदेही व ईमानदारी से निभाने का निर्देश दिए। उन्होंने शहर के सफाई प्रबंधों को प्रभावी बनाने के लिए नगर निगम जालंधर के अधिकारियों को ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को अपने अधीन काम करने वाले सफाई कर्मचारियों को प्रेरित व उत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए उनकी नियमित जांच करने के भी निर्देश दिए। नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि ने भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार शहर में सफाई, स्वच्छ जल आपूर्ति और सीवरेज व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान नगर निगम की जाॅइंट कमिश्नर मनदीप कौर और सुमनदीप कौर सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें