फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मोरनी में खाई में गिरी कार बाल-बाल बच गए सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरनी। पाैंटा और पलासरा गांव के बीच एक बड़ा सड़क हादसा उस समय टल गया जब एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। घटना में कार में सवार 3 से 4 लोगों की जान बच गई, हालांकि एक बच्चे को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन

हादसा रविवार को दिन में उस समय हुआ जब नारायणगढ़ से संबंधित लोग कार में सवार मोरनी की ओर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ने से कार सड़क से फिसलकर नीचे खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों की मदद से कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए और राहत कार्य में जुट गए। दुर्घटना के कारणों की पुष्टि फिलहाल नहीं हो पाई है, लेकिन अनुमान है कि कार की रफ्तार ज्यादा होने या सड़क पर फिसलन की वजह से यह हादसा हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें