शनिवार की दोपहर लोधी क्लब रोड पर उस समय अफरा तफरी मच गई। जब शादी के लिए जा रहे दूल्हे की बेंटले कार को अचानक आग लग गईं। उस समय कार में दूल्हे के तीन दोस्त भी बैठे हुए थे। कार से धुआं निकलते ही सभी बाहर निकल आये और आसपास के लोगो की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।
जानकारी के अनुसार शहर के कारोबारी के बेटे की शनिवार को शादी थी। दूल्हा बलजीत सिंह अपने तीन दोस्त प्रभजोत सिंह, आनंद और रौनक के साथ बेंटले कार में निकला। जैसे उनकी कार लोधी क्लब रोड पर पहुची कार में अचानक धुंआ निकलने लगा। सभी लोग तुरंत कार से बाहर निकल आए। इसके बाद कार में एक हल्का धमाका होते ही उसमे आग लग गई। आसपास के लोगो के मदद से आग पर काबू पा लिया। इसमे कोई हताहत नहीं हुआ ।