फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: दो दिन से लापता चल रहे युवक का शव नहर से मिला

Wed, 03 Sep 2025 10:05 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। दो दिन पहले से लापता चल रहे सुभाणी बिल्डिंग इलाके में रहने वाले रवि शर्मा (42) का शव दोराहा स्थित गांव रामपुरा के पास नहर से मिला। शव पानी में देख किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
इलाका पुलिस ने जांच करवाई तो पता चला कि डिवीजन दो एरिया से रवि शर्मा नाम का युवक लापता है। इसके बाद इसकी जानकारी थाना डिवीजन दो पुलिस को दी और पुलिस ने रवि के परिवार को ले जाकर शव की शिनाख्त करवाई। रवि की मौत कैसे हुई इसका पता तो नहीं लग पाया, मगर शव पानी में रहने के कारण खराब हो गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसके बाद ही रवि की मौत का कारण पता लग पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रवि के पिता मूल राज शर्मा ने कहा कि उनका बेटा दो दिन पहले घर से जिम जाने का कह कर गया था लेकिन वह जिम नहीं पहुंचा। करीब 11 बजे तक जब वह घर नहीं लौटा उसकी काफी तलाश की। पता नहीं चलने पर थाना डिवीजन नंबर 2 में लापता की शिकायत लिखवाई। दो दिन तक रवि के परिवार वाले उसके दोस्तों और अपने सभी रिश्तेदारों के यहां पता करते रहे, लेकिन किसी को भी रवि के बारे में कुछ पता नहीं था। तभी पता चला कि दोराहा के पास गांव रामपुरा नहर से एक शव बरामद हुआ है। मृतक रवि शर्मा लग रहा है। इसके बाद पुलिस के साथ परिजन वहां पहुंचे तो वह रवि ही था। रवि के परिजनों ने कहा कि रवि यहां तक आया कैसे इसकी जांच की जाए। थाना डिवीजन दो के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह ने बताया कि रवि का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाकी आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें