फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नाले में उल्टे मुंह मिला नवजात का शव, ठंड के कारण गले से लिपटे थे हाथ

Fri, 28 Nov 2025 12:33 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
नाले में मिला नवजात का शव
विज्ञापन
जन्म के कुछ समय बाद ही नवजात को फेंके जाने की आशंका
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-24 में वीरवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। बरसाती नाले में नवजात का शव मिलने से इलाके में आक्रोश का माहौल है। सुबह काम पर जा रहे लोगों की नजर जब नाले में उल्टा पड़े मासूम पर पड़ी तो सबके होश उड़ गए। लोगों के लिए ये समझ पाना मुश्किल था कि इतनी छोटी-सी जान को आखिर कोई इस तरह कैसे फेंक सकता है।
लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही सेक्टर-25 पुलिस चौकी से जांच अधिकारी पहुंचे। पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाकर नाले के आसपास से साक्ष्य जुटाए। टीम की जांच में पता चला कि नवजात की नाभि पर कोड क्लैंप लगी थी। इससे स्पष्ट है कि जन्म के कुछ समय बाद ही उसे यहां फेंका गया होगा। ठंड के कारण बच्चे के दोनों हाथ गर्दन से लिपटे हुए पाए गए। इस दृश्य ने लोगों को झकझोर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल भेज दिया है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने नजदीकी नर्सिंग होम और अस्पतालों में 24 घंटों में हुए प्रसव की जानकारी भी जुटानी शुरू कर दी है ताकि आरोपी तक पहुंचने में मदद मिल सके।
विज्ञापन


सख्त कार्रवाई की मांग
जिस स्थान पर नवजात का शव मिला उससे थोड़ी ही दूरी पर एक बिल्डिंग का निर्माण चल रहा है। घटना की जानकारी देने वाले प्रोजेक्ट मैनेजर महेंद्र सिंह ने बताया कि मजदूरों ने सबसे पहले नवजात को नाले में देखा था। इसके बाद उन्होंने डायल-112 पर फोन किया। महेंद्र सिंह ने पुलिस से गुहार लगाई है कि जिसने भी यह अमानवीय कृत्य किया है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें