फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गांव की नहर से मिला 3-4 वर्षीय बच्चे का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोगा। मोगा जिले के समालसर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां गांव के पास बह रही नहर से 3 से 4 साल के एक बच्चे का शव बरामद हुआ है। गांववासियों के अनुसार, बीती बुधवार शाम से ही इलाके में तेज दुर्गंध महसूस की जा रही थी।
विज्ञापन

दुर्गंध को देखते हुए गांव के कुछ लोगों ने तलाशी ली, इस दौरान नहर के अंदर गंदगी में बच्चे का शव देखा और तुरंत थाना समालसर को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना समालसर की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। थाना समालसर के प्रभारी ने बताया कि बुधवार को समालसर के नहर में एक शव देखे जाने की सूचना मिली थी मौके पर पुलिस पार्टी ने जाकर शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए सिविल अस्पताल मोगा की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए रखवाया है। शव करीब 4-5 दिन पुराना है और शरीर के कई हिस्से संभवतः मछलियों या किसी अन्य जानवर द्वारा खा लिए गए हैं। फिलहाल बच्चे की पहचान नहीं हो पाई, बाकी 72 घंटे के बाद जो भी कार्रवाई होगी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें