कालका। शहर के मोहल्ले खेड़ा सीताराम कालका में एलईडी ऑन करते ही हुए विस्फोट में बुरी तरह झुलसे जिग्नेश मिश्रा ने शुक्रवार सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान पांचवें दिन दम तोड़ दिया। पहले उसको जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद बुधवार को उसे मोहाली में एक निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया था। यहां पर इलाज के दौरान शुक्रवार को सुबह उसने दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक यह हादसा सोमवार को तड़के चार बजे उस समय हुआ था जब जग्नेश मिश्रा ने छह बजे अपनी ड्यूटी पर फैक्टरी में जाना था और वह तैयार होने के लिए उठा था। अब शनिवार को उसके शव का कालका एसडीएच में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
बता देें कि सोमवार तड़के चार बजे जैसे ही जिग्नेश मिश्रा ने एलईडी ऑन की तो उसमेें जोरदार विस्फोट हो गया था। यह धमाका इतनी जोर से हुआ था कि कमरे का दरवाजा गिर गया था और बाहर गेट के साथ की दीवार तक गिर गई थी, साथ ही मकान में दरारेें आ गई थीं। इस धमाके से उठी लपटोें में जिग्नेश मिश्रा बुरी तरह से झुलस गया था। यह धमाका इतना जबरदस्त था कि जिस कमरे में धमाका हुआ उसके समेत साथ बने दो कमरों के और रसोई के दरवाजे उखड़ गए थे। इतना ही नही मकान में कई जगह दरारें आई और उक्त मकान के मेन गेट के साथ की दीवार भी गिर गई थी।