फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पशुपालन विभाग की टीम सुपर ओवर में जीत दर्ज कर फाइनल मेंं पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। 27वें भारत के गुप्ता मेमोरियल लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबलों में रोमांचक मुकाबलों के बाद पशुपालन विभाग और हरियाणा ऊर्जा विभाग ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।सेमीफाइनल में हरियाणा पशुपालन विभाग और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के बीच 25 ओवर का मैच रोमांचक रहा। दोनों टीमों ने 124 रन बनाए। मैच सुपर ओवर तक गया, जिसमें पशुपालन टीम ने लक्ष्य एक गेंद शेष रहते हासिल कर फाइनल में जगह पक्की कर ली। विनोद सरसाना को मैन ऑफ द मैच और युगनीक कंडेला को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरे सेमीफाइनल में हरियाणा ऊर्जा विभाग ने सिंचाई विभाग को 7 विकेट से हराया। अमरजीत (44) और दीक्षित भट्ट (43) की साझेदारी ने टीम को आसान जीत दिलाई। दीपक शर्मा को मैन ऑफ द मैच और महेंद्र सिंह को फाइटर ऑफ द मैच घोषित किया गया। फाइनल मुकाबला 12 अप्रैल को ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम, सेक्टर-3 पंचकूला में खेला जाएगा, जिसमें पशुपालन और ऊर्जा विभाग आमने-सामने होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें