फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को प्रदर्शनी में दिखाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को पंचकूला के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को दर्शाती राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ किया और अवलोकन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रदर्शनी नहीं बल्कि 11 वर्षों में बदलते आधुनिक भारत के विकास की कहानी है।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में देश के विकास की गाथा है, जिसे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लिखा गया है। इसमें पिछले 11 वर्षों में हुए विकास कार्यों को आंकड़ों के माध्यम से दर्शाया गया है। संकल्प से सिद्धि की थीम के तहत इस प्रदर्शनी को तैयार किया गया है। प्रदर्शनी में हर क्षेत्र की उपलब्धियों को आधारभूत संरचना के विकास के तहत दिखाया गया है कि 11 वर्षों में देश में विकासात्मक परियोजनाओं का ग्राफ कैसे बढ़ा है। इसी प्रकार अन्य विभागों की प्रगति का उल्लेख विभिन्न स्लाइडों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इस अवसर पर पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल, सूचना जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक के मकरंद पांडुरंग, पूर्व अतिरिक्त निदेशक कुलदीप सैनी सहित कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें