फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: थाने से फरार छीना झपटी का आरोपी संभल से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। पिंजौर थाने में होमगार्ड जवान को धक्का मारकर फरार होने वाले आरोपी समेत पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी विशाल को संभल उत्तर प्रदेेश से गिरफ्तार किया। आरोपी अपने रिश्तेदार के घर में छिपा हुआ था। पुलिस ने आरोपी पर पुलिस कस्टडी से फरार होने का भी मामला दर्ज किया है। छीना झपटी में शामिल दूसरे आरोपी सतविंदर पिंजौर निवासी को भी गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पिंजौर निवासी हरिओम ने शिकायत में बताया था कि वह मजदूरी करता है। 21 अप्रैल को वह दोपहर करीब 2 बजे पिंजौर गार्डन घूमने चला गया। वह जल महल के पास पहुंचा तो उसके पास तीन लड़के आए। उनमें से एक ने उससे मोबाइल फोन मांगा। शिकायतकर्ता ने फोन देने से मना कर दिया। आरोपी लड़के ने उसके दोनों हाथ पकड़कर मरोड़ दिए और दूूसरे से कहा कि इसकी जेब में जो कुछ भी है, निकाल लो। दूसरे ने उसकी जेब से मोबाइल फोन और 700 रुपये निकाल लिए। इसके बाद तीनों मौके से भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी विशाल को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें