पंचकूला। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। सेक्टर-10 चौकी पुलिस ने आरोपी से 15 हजार रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की स्कूटी भी बरामद कर ली है। आरोपी की पहचान चंडीगढ़ के मौलीजागरां निवासी मंगल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि 22 सितंबर की रात सेक्टर-9 के एक दुकान से कैश काउंटर से करीब 15 हजार रुपये चोरी हो गए थे। शिकायत पर तुरंत पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। गुप्त सूचना के आधार पर चौकी इंचार्ज मुकेश की अगुवाई में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को राजीव कॉलोनी से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।