पंचकूला। कार का ब्लैक स्केच से नंबर बदलकर आरोपी ढकोली से पंचकूला तक लगातार गाड़ियों को टक्कर मारते हुए भागा। भागने के दौरान सेक्टर-6 की मार्केट में आरोपी की कार का संतुलन बिगड़ा और कार का टायर फट गया। आरोपी मौके पर कार छोड़कर भाग गया। भागने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को कार के अंदर सिल्वर फॉल पेपर सहित अन्य संदिग्ध वस्तुएं बरामद हुई हैं।
शाम को 6 बजे के करीब आरोपी ढकोली से गाड़ियों को टक्कर मारकर भागा। इसके बाद वह सेक्टर -6 की मार्केट आया। वहां पर भी दो गाड़ि़यों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद आरोपी गाड़ी छोड़कर भाग गया। डायर-112 नंबर पर फोन के बाद पुलिस पहुंची। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर सेक्टर -7 थाने में खड़ा कर दिया है। सेक्टर -7 थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।