फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हवालात में आरोपी ने किया शौचालय में किया खुदकुशी का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
-सेक्टर 14 पुलिस थाना ने धारदार हथियार से एक युवक पर हमला मामले में किया था गिरफ्तार
विज्ञापन

अदालत ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-16 पुलिस चौकी के हवालात में रखे आरोपी ने मंगलवार को शौचालय में खुदकुशी करने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 309 के तहत मामला दर्ज कर उसके खिलाफ कार्रवाई की है।
सेक्टर- 16 पुलिस चौकी में तैनात सिपाही सुरेश कुमार ने पुलिस चौकी में दी शिकायत में बताया कि 29 अगस्त को आरोपी को धारदार हथियार से मारपीट करने के मामले में गिरफ्तार कर कोर्ट से तीन दिन का रिमांड पर लिया गया था। 30 अगस्त की सुबह आरोपी ने शौचालय जाने की बात कही और उसे शौचालय ले जाया गया और सिपाही लखविंदर बाहर खड़ा था। कुछ देर बाद उसे शौचालय के भीतर आवाज आई तो उसने देखा आरोपी शौचालय के भीतर लगे टाइल्स पर सिर पीटने लगा। इसके कारण उसके सिर से खून बह रहा था। आरोपी को बाहर निकाला और उसे इलाज के लिए जनरल अस्पताल ले जाया गया। वहां मेडिकल के बाद उसे दोबारा से हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों हुई थी गिरफ्तारी
पुलिस के मुताबिक 13 जुलाई की देर रात बुढ़नपुर सब्जी मंडी के समीप सेक्टर-17 निवासी आकाश को आरोपी अभ्यास समेत करीब आधा दर्जन लड़कों ने धारादार हथियार से हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया था। उसके भाई गौतम की शिकायत पर पुलिस ने सेक्टर- 14 पुलिस थाना में आर्म्स एक्ट सहित 8 अलग-अलग धाराओं के तहत अभ्यास, गोल्डा, उमेश, गुरप्रीत, भीम, दिनेस और प्रद्यूमन के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसी मामले में अभ्यास को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें