फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 27 लाख की ठगी में गिरफ्तार आरोपी भेजे जेल

Fri, 28 Mar 2025 01:03 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। कनाडा भेजने के नाम पर 27 लाख रुपये की ठगी के मामले में आरोपी जतिन निवासी गांव खेड़ी रायपुररानी और आरोपी करन वर्मा निवासी गांव मौना जिला जिंद को एंटी इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट ने गिरफ्तार किया था। वीरवार को पुलिस ने दो दिन रिमांड पर रहे जतिन और करन वर्मा को वीरवार को जिला अदालत में पेश किया गया। जहां सुनवाई करते हुए अदालत ने आरोपियों को अंबाला जेल भेज दिया। इस मामले में पंचकूला एंटी इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट के इंचार्ज तेजिंदर पाल सिंह ने बताया कि आरोपी जतिन के साथ मिलकर करन वर्मा ने ठगी की थी। दोनों रायपुररानी के लोगों से 27 लाख रुपये की ठगी करने के आरोपी हैं।
विज्ञापन


एंटी इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट के इंचार्ज तेजिंदर पाल सिंह ने बताया कि अतुल शर्मा निवासी गांव खेड़ी तहसील रायपुररानी के निवासी हैं। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी थी कि कनाडा भेजने के नाम पर आरोपियों ने 27 लाख रुपये की ठगी की है। अतुल शर्मा को कनाडा भेजने के बजाय इंडोनेशिया भेज दिया। इसके बाद वह कनाडा नहीं जा पाया। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी। इस पर उसने पुलिस को शिकायत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें