फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीजीटी परीक्षा : तैयारियां पूरी, दो दिन में 26 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टरपंचकूला। सेक्टर-1 के जिला सचिवालय के सभागार में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 29 और 30 अप्रैल को टीजीटी के विभिन्न पदों के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा को पारदर्शी तरीके से करवाने के संबंध में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त डाॅ. प्रियंका सोनी ने की। डाॅ. प्रियंका सोनी ने बताया कि इस परीक्षा में करीब 26 हजार अभ्यर्थी भाग लेंगे। परीक्षा का आयोजन दो सत्रों में किया गया है। 29 अप्रैल शनिवार और 30 अप्रैल रविवार को सुबह 10.30 से दोपहर 12.15 बजे तक और सायं 3.15 बजे से 5 बजे तक दो सत्रों में टीजीटी के विभिन्न पदों की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

29 अप्रैल को सुबह के सत्र में 12 सेंटरों पर 3100 अभ्यर्थियों और सायं कालिन सत्र में 31 सेंटरों पर 8250 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसी प्रकार 30 अप्रैल को सुबह के सत्र में 45 परीक्षा केंद्रों पर 12000 अभ्यर्थी और शाम के सत्र में 11 परीक्षा केंद्रों पर 2960 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट और उड़न दस्ता अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट और उड़नदस्ता अधिकारी हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग पंचकूला के साथ समन्वय स्थापित कर परीक्षा को पारदर्शी और सुचारू ढंग से करवाएं।


एक घंटा पहले पहुंचना होगा परीक्षा केंद्र
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य विकास दहिया ने बताया कि आयोग द्वारा परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से आयोजित करवाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आयोग का प्रयास है कि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना ना करना पड़े। इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ-साथ आयोग के कर्मचारी भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील कर कहा कि वे परीक्षा के लिए निर्धारित समय से एक घंटा पूर्व परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन



टीजीटी परीक्षा की तैयारी पूरी
पुलिस उपायुक्त सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि दो दिन चलने वाली टीजीटी परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर पुरुष और महिला कर्मियों के साथ साथ पैट्रोलिंग पार्टियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा कि परीक्षा केंद्रों के बाहर अवांछित भीड़ एकत्रित ना हो। इस अवसर पर एसडीएम ममता शर्मा, एसीपी विजय नेहरा, जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक, डीएफओ मोरनी बीएस राघव, डीएफओ पिंजौर अजय जांगड़ा, डीआईओ सतपाल शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी विशाल सैनी, जिला बाल कल्याण अधिकारी भगत सिंह, जिला माइनिंग अधिकारी ओमदत्त शर्मा, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता गौरव जैन, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता अनुराग गोयल, नगर निगम के कार्यकारी अभियंता सुमित मलिक और प्रमोद कुमार, जिला मत्स्य अधिकारी राजन खोरा, सहायक मृदा संरक्षण अधिकारी राहुल बारकोडिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें