फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: युवाओं को लालच देकर उनका इस्तेमाल कर रहे आतंकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और बब्बर खालसा इंटरनेशनल की ओर लगातार बेरोजगार और खास कर नशे के आदी युवाओं को अपने शिकंजे में लिया जा रहा है। मंगलवार सुबह मजीठा रोड पर बम बलास्ट भी इसी साजिश का नतीजा है। अभी तक की पुलिस जांच में सामने आया है कि ब्लास्ट में मारा गया युवक नितिन कुछ दिन पहले ही आतंकियों के संपंर्क में आया था। नितिन नशा करने का आदी था इसलिए उसे लालच दिया गया था। नितिन को आतंकियों के दिए निर्देश के तहत मजीठा रोड पर खाली जगह पर रखवाए बम को उठा कर ले जाना था। इसके बाद आतंकियों के ही बताए गए किसी व्यक्ति तक पहुंचा देना था। नितिन नशा करने का आदी था और ऑटो चलाता था ऐसे में उस पर संदेह होने की संभावना भी कम थी, लेकिन इससे पहले वह बम को सही ठिकाने पहुंचा पाता, उससे पहले ही ब्लास्ट हो गया।
विज्ञापन

कई युवक आतंकियों के संपंर्क में : वहीं जांच दौरान सामने आया है कि आतंकियों ने अमृतसर सहित पूरे बाॅर्डर इलाके में नशा के आदी और आर्थिक तौर पर कमजोर युवाओं का बड़ा नेटवर्क तैयार कर लिया है। आतंकी सगंठनों की ओर से जरूरत पड़ने पर इन युवाओं का इस्तेमाल किया जाता है। इसके बदले में दस से 15 हजार रुपये दिए जाते हैं। फिलहाल पुलिस आतंकियों की ओर से तैयार किए गए उन सभी स्लीपर सेल का भी पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें