फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: दो जून को जगरांव में किसानों की रैली, बैठक में बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगरांव। कर्नल बाठ पर पुलिस गुंडागर्दी के दोषियों को सजा दिलाने की मांग को लेकर दो जून को सुबह 11 बजे नई अनाज मंडी जगरांव में विशाल रैली होगी। इसके बाद शहर में प्रदर्शन भी किया जाएगा। रैली की तैयारी के लिए किसान नेता मनजीत सिंह धनेर की अगुवाई में संयुक्त किसान मोर्चा ने जिलास्तरीय बैठक की। रैली की रणनीति बनाई गई।
किसान नेताओं ने कहा कि मान सरकार अब डंडे के बल पर शासन चला रही है। संगरूर और बठिंडा में पुलिस बर्बरता के खिलाफ पहले ही बड़े प्रदर्शन हो चुके हैं। अब जगरावं की रैली में सरकार को सख्त चेतावनी दी जाएगी कि वह जनता के संघर्षों से दूर रहे। किसानों ने आरोप लगाया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सत्ता के नशे में चूर होकर जनता की आवाज दबा रहे हैं। सरकार ने अपने हकों की मांग कर रहे किसानों, मजदूरों और बेरोजगारों पर पुलिसिया जुल्म तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच मार्च को चंडीगढ़ में प्रदर्शन के लिए जा रहे किसानों को गिरफ्तार कर जेल में डाला गया। शंभू और खनौरी बॉर्डर पर सरकार ने हमला किया। किसान नेताओं को धोखे से गिरफ्तार किया गया। लुधियाना के अखाड़ा, भूंदड़ी, मुश्काबाद, बग्गा कलां और जालंधर के भोगपुर में बायोगैस फैक्ट्रियों के खिलाफ चल रहे आंदोलनों पर पुलिस ने अत्याचार किया। बैठक में भारतीय किसान यूनियन एकता डकोदा से इंदरजीत सिंह धालीवाल, जगजीत सिंह कलेर, हाकम सिंह, चरण सिंह नूरपुरा, भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां से जसवंत सिंह, बलराज सिंह, जम्हूरी किसान सभा से गुरमेल सिंह रूमी, भारतीय किसान यूनियन लाखोवाल से जोगिंदर सिंह ढिल्लों, किरती किसान यूनियन से बलविंदर सिंह कोठे पोना और बायोगैस फैक्ट्री विरोधी संघर्ष समन्वय समिति से कंवलजीत खन्ना भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें