फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला में डेंगू के दस नए मामले सामने आए

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। जिले में डेंगू के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पानी के स्टोर करने से लगातार लारवा पैदा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस पर नियंत्रण नहीं किया जा सका है। इस कारण डेंगू का खतरा बना है। रविवार को डेंगू के दस नए मामले सामने आए हैं। पंचकूला में अब तक 423 डेंगू के मामले अब तक सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से कंटेनर खाली करवाते हुए 16 हजार लोगों को अब तक नोटिस दिया जा चुका है। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। हाई रिस्क जोन कालका, पिंजौर में लगातार पानी कंटेनर में लोग रख रहे हैं। अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं किया जा सका है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुरेश भोसले ने बताया कि डेंगू के लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं। सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग मच्छर से बचाव के लिए फुल बाजू का कपड़ा पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें